गिरिराज सिंह बोले, NRC हिंदुस्तान की मांग, एक देश और एक कानून.
खास बातें
- गिरिराज सिंह ने एनआरसी को लेकर दिया बयान
- कहा, पूरे हिंदुस्तान की मांग है एनआरसी
- एक देश, एक कानून और एक नागरिकता होनी चाहिए
नई दिल्ली :
टिप्पणियां
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एकबार फिर एनआरसी को देश में आवश्यक बताते हुए इसे पूरे हिंदुस्तान की मांग बताई. बिहार के बेगूसराय के सांसद और भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता माने जाने वाले सिंह ने एक ट्वीट किया, "एक देश एक कानून और एक नागरिकता, यही है हिंदुस्तान की पहचान। एनआरसी है हिंदुस्तान की मांग." इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री सिंह लगातार एनआरसी के पक्ष में मुखर रहे हैं। सिंह ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि पश्चिम बंगाल और बिहार में एनआरसी की जरूरत है.